फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं हो रहा डाक एटीएम का इंतजार

Fri, 24 Jul 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस प्रधान डाकघर में जब एटीएम लगा तो डाक उपभोक्ताओं को लगा कि अब रुपये निकालने के लिए डाकखाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे, मगर उनका इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। महीनों से एटीएम डाक विभाग में शोपीस के रूप में डाकघर में रखा है।
विज्ञापन


कोर बैंकिंग सॉल्युशन (सीबीएस) के तहत डाक उपभोक्ताओं को बैंकों जैसी सुविधा देने के लिए एटीएम लगाने की कवायद 2012 से शुरू हुई थी। एटीएम लगने में तीन साल लग गए। एटीएम लगा तो डाक उपभोक्ताओं को लगा कि इसका लाभ भी उन्हें जल्द ही मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। महीनों से डाक एटीएम लगा है पर उद्घाटन नहीं हो सका। अधिकारी पिछले तीन महीने से एटीएम के जल्द खुलने के दावे कर रहे हैं।

प्रधान डाकघर में फर्स्ट फेज के तहत एटीएम लगाया गया है। यहां एटीएम के शुरू होने के बाद दूसरे फेज में दूसरे डाकघरों में एटीएम लगने हैं। जब पहले ही फेज में इतनी देरी हो रही है, तो बाकी डाकघरों में एटीएम कब तक लग सकेगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं इस संबंध में पोस्ट मास्टर जनरल एसएफ रिजवी का कहना है कि अभी तक मुख्यालय से ही एटीएम के उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें