फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली संकल्प यात्रा, मशाल जलाकर दी श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर जहां जय हिंद फाउंडेशन की ओर से मशाल और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई, वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इविवि के यूनियन हाल से आजाद पार्क तक संकल्प यात्रा निकाली गई। सामाजिक एकता परिषद की ओर से लल्ला चुंगी से लेकर आजाद पार्क तक मार्च निकाला गया। इसके साथ ही ‘स्वास्थ्य के अधिकार को मूल अधिकार तथा भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध’ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, सर्व युवा व्यापार मंडल, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय बुद्ध सेवा संस्थान, इलाहाबाद संग्रहालय, पतंजलि योग समिति, जनहित संघर्ष समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अमर शहीद रोशन सिंह स्मृति ट्रस्ट, राष्ट्रीय समता पार्टी, छुन्नन गुरू स्मारक समिति की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर याद किया गया। नागरिक मूल्यांकन प्रतिष्ठान की ओर सिविल लाइंस स्थित शहीद वाल के सामने चंद्रशेखर को याद किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें