फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर विशेषः सांपों को न पिलाएं दूध, होसकती है उनकी मौत

विज्ञापन
Do not drink milk on snake, especially on Nagpanchami, their death
विज्ञापन
नागपंचमी पर सोमवार को एक बार फिर नागदेव पूजे जाएंगे। घरों और मंदिरों में सांपों के निमित्त दूध, लावा आदि चढ़ाया जाएगा। वहीं पिटारों में सांप लिए सपेरे घर-घर जाकर उनका दर्शन कराएंगे, साथ ही दूध पिलाने के नाम पर दक्षिणा लेंगे। लेकिन, सांपों के बारे में अध्ययन करने वालों का मानना है कि ऐसा करना सांपों के हित में कतई नहीं होगा।
विज्ञापन

जीव कल्याण एवं शिक्षा समिति के संयोजक दिलीप कुमार काके का कहना है कि नागपंचमी पर सांपों को दूध पिलाना आमधारणा है लेकिन यह न सिर्फ सांपों के लिए अहितकर है। अनेक शोधों से स्पष्ट है कि सांपों को दूध पिलाने से उनमें डायरिया फैल जाता है, जिससे उनकी मौत हो सकती है। ऐसे में उन्हें दूध पिलाना मारने के बजाय दूध न पिलाकर बचाना ही उनकी सच्ची पूजा है।
अतरसुइया शनिधाम के करीब रहने वाले काके संस्था के माध्यम से कई दशकों से घरों या सार्वजनिक स्थानों पर सांप निकलने की सूचना पर उन्हें बिना कोई नुकसान पहुंचाए पकड़ते और प्राकृतिक स्थान पर सुरक्षित लेकर छोड़ते हैं। इसके लिए वह कोई पारिश्रमिक भी नहीं लेते हैं। इस कार्य के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। अपने पिता से मिले हुनर से जनहित में जुटे काके कहते हैं, परिवार और सांप दोनों की सुरक्षा उनका संकल्प है और यही पारिश्रमिक भी।
विज्ञापन

सांप पूरी तरह से मांसाहारी जीव होता है। वह चूहे, कीड़े-मकोड़े, छिपकलियां, मछलियां जैसी चीजें खाता है। ऐसे में दूध तो उसके लिए किसी जहर की तरह है।
0 प्रो.अनिता गोपेश,
अध्यक्ष, जीव विज्ञान विभाग,इलाहाबाद विश्वविद्यालय
सांप सिर्फ ऐसी चीजें ही लेता है जो न तो अम्लीय हो और न ही क्षारीय जबकि दूध की प्रकृति बीच की है। इसीलिए सांपों को दूध पिलाने पर उनकी आंतों में इंफेक्शन हो जाता है और वे मर जाते हैं।
विज्ञापन

0 आयुर्वेदाचार्य डॉ.एसके राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें