फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : बिना नोटिस व सुनवाई का मौका दिए न तोड़ें दुकान, कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Sat, 07 Nov 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने स्थित दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ में सुशीला जसवंत राय अस्पताल के सामने स्थित दुकान को तोड़ने और दुकानदार को बेदखल करने की कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने बृजमोहन की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


याची का कहना था कि वह अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर के पास दुकान/खोखे का लाइसेंसधारी है। नगर निगम की ओर से उसे बिना नोटिस व सुनवाई का अवसर दिए दुकान से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही दुकान को ध्वस्त किए जाने की भी आशंका है।

याची का यह भी कहना था कि दुकान हटाने से पहले उसे कोई वैकल्पिक स्थान आवंटित नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार के स्थायी अधिवक्ता और नगर निगम के पक्ष के अधिवक्ता को संबंधित अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें