युवा चौरसिया महासभा ने अपील की है कि जब तक किन्नरों का विवाद समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक किसी भी किन्नर को कोई भी बधाई न दी जाए।चौरसिया सेवा ट्रस्ट के युवा राष्ट्रीय प्रभारी विकास कुमार चौरसिया ने कहा कि मूलत: प्रयागराज की छोटी किन्नर को बाहर का पता कर उसके ऊपर तमाम तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं, जिससे कई बार उसके साथ मारपीट की नौबत भी आई है। आरोप लगाया कि चौरसिया समाज से जुड़ी छोटी किन्नर के विरुद्ध लामबंद होकर पूरे क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।