फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी, नगदी जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया

Tue, 28 Jul 2020 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां रहने वाले कपड़ा व्यवसायी अरविंद सिंह अरोड़ा के घर से नगदी व जेवर समेत लाखों का माल उड़ा दिया। रात को लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें चोरों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


अरविंद सिंह अरोड़ा सिविल लाइंस व्यापार मंडल के सदस्य भी हैं जो सिविल लाइंस में कपड़े की तीन दुकानें हैं। वह रोज सुबह घर से दुकान पर चले जाते हैं और रात में लौटते हैं। घर में उनकी पत्नी ही रहती थीं लेकिन सोमवार को वह किसी परिचित के घर चली गईं। रात नौ बजे के करीब व्यापारी व उनकी पत्नी घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।

भीतर जाने पर आलमारी का लॉकर टूटा मिला और उसमें रखे लाखों के गहने व नगदी गायब मिली। घर से कई अन्य कीमती सामान भी गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामला व्यापार मंडल का था, ऐसे में एसपी सिटी समेत अन्य अफसर भी आ गए। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें चोर नजर आए। यह भी पता चला कि दोनों चार बजे के आसपास बाइक से पहुंचे और फिर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। 

एडी हेल्थ के घर से 17 लाख की चोरी में हाथ खाली

शहर के पॉश इलाकों में लाखों की चोरी की यह 20 दिन में दूसरी वारदात है जो सक्रिय पुलिसिंग के दावों की भी पोल खोलती है। सात जुलाई को प्रीतमनगर में रहने वाले एडी हेल्थ विंदुप्रकाश सिंह के घर से चोर 15 लाख के गहने समेत 17 लाख का माल चोरी कर ले गए थे। अब तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें