फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश को ठेंगा, खुले स्कूल, एसएमसी की छात्रा बेहोश

Tue, 16 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सूरज के तीखे तेवर, भीषण गर्मी और पारा 46 डिग्री के पार जाने पर जहां लोग घरों में दुबके रहे, वहीं छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। रविवार को ही डीएम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी किया, लेकिन इसके बावजूद सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज (एसएमसी), श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल, वाईएमसीए आदि स्कूल सोमवार को खुले रहे। एसएमसी में बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल खोलने पर आपत्ति की तो उन्हें जवाब दिया गया कि बच्चे को यहां से हटाकर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाएं। दिन में छुट्टी के समय गर्मी की वजह से एक बच्ची बेहोश भी हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पारा 46.8 डिग्री जाने पर डीएम संजय कुमार ने सोमवार से नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। बीएसए को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने को भी कहा गया। ज्यादातर स्कूलों ने इसका पालन भी किया और कक्षा आठ तक के स्कूल बंद कर दिए, लेकिन थार्नहिल रोड स्थित एसएमसी, नारायणी आश्रम स्थित श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल और सरोजनी नायडू मार्ग स्थित वाईएमसीए कॉलेज सोमवार को खुले रहे। सेंट मेरीज में बच्चों को लेकर पहुंचे कुछ अभिभावकों ने डीएम के आदेश का हवाला देते हुए कक्षा आठ तक की कक्षाएं खोलने पर आपत्ति भी की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने आदेश को दरकिनार करते हुए अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कराने का जवाब दे दिया।

भीषण गर्मी की चिंता के बीच अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल में छोड़ दिया। दिन में साढ़े 11 बजे एसएमसी में छुट्टी हुई तो बाहर निकलते समय गर्मी की वजह से कक्षा दो की एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। वहां मौजूद छात्रा के अभिभावक ने उसके चेहरे पर पानी डाला। होश में आने के बाद अभिभावक उसे घर ले गए। दोपहर बाद एसएमसी की ओर से अभिभावकों के मोबाइल पर 16 मई को सिर्फ एक दिन आठ तक की छात्राओं की छुट्टी का मैसेज भेजा गया।  
विज्ञापन


एसएमसी के खुले रहने की शिकायत पर स्कूल पहुंचकर जांच की। इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्या को थाने ले जाकर शपथ पत्र लिया गया कि आगे से डीएम के आदेश की अवहेलना कर स्कूल नहीं खोला जाएगा। जीएचएस के भी खुले रहने की शिकायत मिली, जांच करने पर वहां समर कैंप चलने का पता चला। - प्रदीप कुमार एसीएम द्वितीय
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें