प्रयागराज। हाईकोर्ट के समारोह में पहुंचे जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी को ड्रेस कोड का पालन न करना भारी पड़ा। जजों की आपत्ति के चलते न सिर्फ उनको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा बल्कि, समारोह से उनको लौटा दिया गया। बाद में ड्रेसकोड मेें वह पहुंचे ओर समारोह में शामिल हो पाए।
जिलाधिकारी समारोह में सामान्य पैंट शर्ट पहन कर पहुंच गए। उनके पहनावे को ड्रेस कोड के विपरीत होने के कारण जजों ने आपत्ति की। उन्हें सही ड्रेस पहनकर आने को कहा गया। डीएम गोस्वामी को समारोह से वापस कर दिया गया और उन्हें तभी कार्यक्रम में शामिल होने दिया गया जब वह ड्रेस कोड के अनुसार टाई, कोट और पैंट में दुबारा आए।