फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीएम ने बक्शी बांध एवं मम्फोर्डगंज फ्लड पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को किया सचेत

Fri, 08 Aug 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने और नगर आयुक्त सांई तेजा ने शुक्रवार को भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को सचेत किया कि कहीं भी जल जमाव बारिश के चलते न होने पाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने सलोरी समेत कई इलाकों का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने और नगर आयुक्त सांई तेजा ने शुक्रवार को भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को सचेत किया कि कहीं भी जल जमाव बारिश के चलते न होने पाए। डीएम ने बक्शीबांध और मम्फोर्डगंज में कलश चौराहे के पास बनाए गए फ्लड पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की जल निकासी की व्यवस्था को देखते हुए सभी अधिकारियों को जलनिकासी से संबंधित निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने फ्लड पंपिंग स्टेशन से प्रति घंटे कितना पानी निकाला जा सकता है तथा किन क्षेत्रों से पानी यहां आता है एवं फ्लड पम्पिंग स्टेशन की अन्य तकनीक के बारे में पूछा, जिसपर अधिकारियों ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने फ्लड पंपिंग स्टेशन को पूरी क्षमता के साथ लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है, जिससे कि फ्लड पम्पिंग स्टेशनों से सम्बंधित क्षेत्र में बाढ़ एवं वर्षा के पानी की निकासी होती रहे तथा कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने वर्षा के दृष्टिगत सम्बंधित अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें