फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पायलटों को विमान से सुरक्षित निकालने वालों को डीएम ने दिया एक-एक लाख का पुरस्कार

Fri, 30 Jan 2026 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विद्यावाहिनी स्कूल के पास तालाब में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरफोर्स के विमान में फंसे दो पायलटों को सुरक्षा निकालने वालों को डीएम मनीष कुमार ने वर्मा ने बृहस्पतिवार को एक-एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की।
विज्ञापन
पायलटों की जान बचाने वालों को डीएम ने एक-एक लाख रुपये का दिया पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यावाहिनी स्कूल के पास तालाब में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरफोर्स के विमान में फंसे दो पायलटों को सुरक्षा निकालने वालों को डीएम मनीष कुमार ने वर्मा ने बृहस्पतिवार को एक-एक लाख रुपये की धनराशि भेंट की। पायलटों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाने का अतिसराहनीय कार्य करने वाले पंकज सोनकर, लाल साहब निषाद व आलोक यादव को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के तहत प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपये की धनराशि भेंट करते हुए सम्मानित किया गया, जिससे भविष्य में भी समाज में इस प्रकार के मानवीय एवं साहसिक कार्यों को बढ़ावा मिल सके। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह कार्य अत्यंत साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इनके इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य से जनपद प्रयागराज की छवि गौरवान्वित हुई है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी प्रेम कुमार अदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें