फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Thu, 27 Jun 2019 01:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रदेश के जिला शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों, सीटीई वाराणसी और निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। डीएलएड (बीटीसी)-2019 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी।

विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रवेश एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही होगा। सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम छह बजे तक रखी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 13 जुलाई रखी गई है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक और अन्य शर्त सहित निर्देश वेबसाइट https://updeled.gov.in पर भी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन का फाइनल सेव करने से पूर्व पूरी जांच कर लें।
विज्ञापन


फाइनल सेव करने के बाद अभ्यर्थी को घोषणा करनी होगी कि ‘‘मैने ऑनलाइन आवेदन के अंतर्गत किए गए रजिस्ट्रेशन का प्रिंट निकाल कर उसमें की गई प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से कर लिया है और उसे सही पाया गया है और मैं अपने रजिस्ट्रेशन को फाइनल सेव करने हेतु पूर्णत: सहमत हूं, फाइनल सेव होने के उपरांत मुझे अपने आवेदन में संशोधन करने का कोई अवसर देय नहीं होगा।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें