फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर अस्पतालों में हाई अलर्ट, विशेष बर्न वार्ड बनाए

विज्ञापन
diwali special alert in city gov. hospital
विज्ञापन
लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती
विज्ञापन

प्रयागराज। दिवाली पर आग लगने या पटाखों से घायलों का इलाज करने के लिए अस्पतालों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एसआरएन अस्पताल में विशेष बर्न वार्ड बनाकर पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। बेली, कॉल्विन में भी पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्यों के लिए लाइफ सपोर्ट संसाधनों से लैस एंबुलेंस की तैनाती की गई है। अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक रात में विशेषज्ञों की उपलब्धता की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों की देखरेख के निर्देश दिए गए हैं। बर्न वार्ड में पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बेली और कॉल्विन अस्पताल में भी पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी भी लगाई गई है। दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि आपात स्थिति में बेहतर चिकिस्तकीय सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जाए। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें