फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सेना के प्रदीप बने इंदिरा मैराथन के विजेता, ज्ञानबाबू दूसरे, रोहित तीसरे स्थान पर रहे

Wed, 19 Nov 2025 07:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Indira Marathon : प्रयागराज की अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में सेना के प्रदीप सिंह चौधरी ने बाजी मार ली है। उत्तराखंड के रहने वाले चौहान ने 2 घंटे 19 मिनट 58 सेकंड पर 42.195 किलोमीटर की रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के ज्ञान बाबू रहे। ज्ञानबाबू ने 2 घंटे 20 मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसी तरह तीसरे नंबर पर प्रयागराज के रोहित सरोज रहे।
विज्ञापन
1 of 5
इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष और महिला धावक। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज की अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में सेना के प्रदीप सिंह चौधरी ने बाजी मार ली है। उत्तराखंड के रहने वाले बिब नंबर 211 चौधरी ने 2 घंटे 19 मिनट 58 सेकंड पर 42.195 किलोमीटर की रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के ज्ञान बाबू रहे। बिब नंबर 165 ज्ञानबाबू ने 2 घंटे 20 मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसी तरह तीसरे नंबर पर प्रयागराज के रोहित सरोज रहे। बिब नंबर 344 रोहित ने 2 घंटे 22 मिनट 43 सेकंड में दौड़ पूरी की। इसी तरह महिला वर्ग में हरियाणा की रेनू संधू ने पहले स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र की अश्वनी मदन यादव और महाराष्ट्र की ही ज्योति गावते तीसरे स्थान पर रहीं। 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली 42.195 किलोमीटर लंबी इंदिरा मैराथन रेस प्रतियोगिता शुरू हुई। बुधवार को सुबह 6.30 बजे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। आनंद भवन के सामने आयोजित मंच पर पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, खेल निदेशक आरपी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। 

आनंद भवन से शुरू हुई मैराथन प्रतियोगिता आनंद भवन से निकलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय चौराहा, एलनगंज मार्ग, एनसीसी गेट, आबकारी ऑफिस, ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहा, मेयोहाल चौराहा, एजी ऑफिस चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, पोलो ग्राउंड, हाईकोर्ट, पत्थर गिरजाघर, हनुमान मंदिर, सीएमपी कॉलेज, बैहराना, नया यमुना पुल, चाका ब्लॉक, दांदूपुर पेट्रोल पंप से होते हुए वापसी में इसी मार्ग से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम पहुंचे। 

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाले धावक को एक लाख और तीसरे को 75 हजार रुपये मिलेंगे। दौड़ में 500 से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कई राष्ट्रीय स्तर के धावक और एथलीट शामिल हैं। सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस और पीएसी के धावकों के अलावा आम धावक भी हिस्सा ले रहे हैं। पूरे 42 किलोमीटर रूट पर डायर्जन किया गया है। जगह जगह स्टाल लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, केरल, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र समेत अन्य जगहों से धावक शामिल रहे।

विज्ञापन

2 of 5
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक। - फोटो : अमर उजाला।

विजेता खिलाड़ियों की सूची (पुरुष वर्ग)

  • प्रदीप सिंह चौधरी - उत्तराखंड प्रथम (2: 19:58)
  • ज्ञानबाबू - प्रतापगढ़- द्वितीय- (2:20:35)
  • रोहित सरोज- प्रयागराज तृतीय (2:22:43)
  • बुगाथा श्रीनू- आंध्र प्रदेश सांत्वना पुरस्कार (2:25:06)
  • रितेश- शामली- सांत्वना पुरस्कार (2:29:44)
  • निशांत- गाजियाबाद- सांत्वना पुरस्कार (2:33:26)
  • आकाश- मुजफ्फर नगर- सांत्वना पुरस्कार (2:33:35)
  • अक्षय कुमार- मुजफ्फर नगर- सांत्वना पुरस्कार (2:33:41)
  • रिंकू सिंह- बुलंदशहर- सांत्वना पुरस्कार (2:34:38)
  • उमेश प्रजापति- अमेठी- सांत्वना पुरस्कार (2:35:49)
  • सत्यम यादव- प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार (2:37:15)
  • उत्सव- प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार (2:37:46)
  • प्रदीप कुमार पाल (प्रयागराज-सांत्वना पुरस्कार (2:43:15
  • गौरव निषाद- सुल्तानपुर-सांत्वना पुरस्कार (2:43:40)

विजेता खिलाड़ियों की सूची (महिला वर्ग)
  •  
  • रीनू संधू- हरियाणा- प्रथम (2: 53:02)
  • अश्विनी मदन जाधव महाराष्ट्र- द्वितीय (2: 53:32)
  • ज्योति शंकर गवते- महाराष्ट्र- तृतीय (3: 04:48)
  • सीमा- दिल्ली- सांत्वना पुरस्कार (3: 08:48)
  • संध्या बिंद- वाराणसी- सांत्वना पुरस्कार (3: 16:18)
  • अन्नू- हरियाणा- सांत्वना पुरस्कार- (3: 18:34)
  • सिप्रा कुमारी- प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार (3: 22:06)
  • अर्पिता सैनी- मुजफ्फरनगर- सांत्वना पुरस्कार (3: 23:50)
  • भगवती दार्गी- मध्य प्रदेश- सांत्वना पुरस्कार (3 :26:38)
  • सुलोचना- प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार (3: 27:08)
  • पूजा पटेल- प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार- (3: 30:03)
  • अर्पिता धूरिया- प्रतापगढ़- सांत्वना पुरस्कार (3: 32:17)
  • फलेश्वरी- छत्तीसगढ़- सांत्वना पुरस्कार- (3: 40:44)
  • रंजना पाल-प्रयागराज- सांत्वना पुरस्कार- (3: 43:50)
विज्ञापन

3 of 5
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक। - फोटो : अमर उजाला।

4 of 5
इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में पहला स्थान पाने वाली रेनू संधू को इनाम देते खेल निदेशक - फोटो : अमर उजाला।




 


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदिरा मैराथन के विजेताओं को स्टेडियम में पुरस्कृत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें