इस तरह से होगा अंतर जनपदीय डायवर्जन
कानपुर, फतेहपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी व बिहार तक जाने वाले वाहन फतेहपुर से मुड़कर रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, चंदौली होते हुए बिहार तक जाएंगे। इसी तरह कौशाम्बी से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन कोखराज से डायवर्ट होकर हंडिया बाईपास से भेजे जाएंगे।- कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौली चिल्ला होते हुए बांदा जाएंगे। कानपुर से प्रयागराज होते हुए मिर्जापुर जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौची चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा, चित्रकूट से सतना या चित्रकूट से शंकरगढ-जसरा-नारीबारी-मनिगवां से हनुमना, लालगंज होकर मिर्जापुर जाएंगे।
कानपुर से प्रयागराज होकर रीवां जाने वाले वाहन फतेहपुर में चौडगरा चौराहा से बिन्दकी, ललौली चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा-चित्रकूट से सतना-रीवां जाएंगे। इनका वापसी मार्ग भी यही होग। रीवां से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन मनिगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर-वाराणसी जाएंगे और वापसी का मार्ग भी यही होगा।
रीवां से प्रयागराज होकर लखनऊ जाने वाले वाहन रीवां से सतना, चित्रकूट या नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कर्वी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिंदकी, फतेहपुर, रायबरेली से लखनऊ जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले वाहन रायबरेली से लालगंज, भोपियामऊ, जौनपुर होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। प्रतापगढ से प्रयागराज होकर जाने वाले भारी कामर्शियल वाहन भोपियामऊ चौराहा से जनपद प्रतापगढ़ की ओर डायवर्ट होंगे।
10 नो एंट्री प्वाइंट बनेंगे
जनपद की सीमा के अंदर 10 नो एंट्री प्वाइंट्स बनाए जाएंगे । यह बमरौली, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा, घूरपुर थाना गेट व 40 नंबर गुमटी रेलवे क्रॉसिंंग पर स्थित होंगे। रीवा मार्ग से आने वाले भारी कॉमर्शियल वाहनों को थाना घूरपुर गौहनिया, मिर्जापुर से आने वाले भारी कॉमर्शियल वाहनों को रामपुर तिराहा थाना औद्योगिक क्षेत्र, वाराणसी मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हबूसा तिराहा थाना सरायइनायत, जौनपुर से आने वाले भारी वाहनों को सहसों चौराहा थाना सरायइनायत, प्रतापगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को सोरांव बाईपास थाना सोरांव और लखनऊ मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नवाबगंज बाईपास थाना नवाबगंज से प्रतिबंधित किया जाएगा।