फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यमुना में मोनू का शव तलाशते रहे गोताखोर, नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई की प्रेम कहानी में मोनू कुशवाहा (35) की कोई भूमिका नहीं थी, लेकिन उसी रिश्ते से उपजी रंजिश में उसकी हत्या हो गई। हत्या का आरोप भाई के ससुर, चचेरे साले और महिला पर लगा है। तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में युवक की हत्या की बाद कुबूल की है। वहीं, शव की तलाश में गोताखोर दिनभर यमुना में जुटे रहे लेकिन खोजने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोनू के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी अनुराधा की पहली शादी झूंसी निवासी एक कांस्टेबल से हुई थी अनबन की वजह से शादी टूट गई और अनुराधा मायके कूरा गांव चली आई। तलाक के बाद राजकुमार और अनुराधा ने शादी की।



10 अगस्त को अनुराधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने पति राजकुमार, जेठ मोनू और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजकुमार और उसके माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह जेल में हैं। मोनू फरार था। आरोप है कि इसी दौरान अनुराधा के मायके पक्ष के लोगों ने मोनू की हत्या कर दी।
विज्ञापन




एनडीआरएफ की मदद मांगी
मोनू के शव की तलाश में प्रयागराज और कौशाम्बी पुलिस दूसरे दिन भी महिला घाट के यमुना नदी के अलावा संगम क्षेत्र सहित प्रयागराज के सभी थाना क्षेत्रों में मिलने वाले अज्ञात शवों के बारे में जानकारी लेती रही।
गोताखोरों ने नदी में तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने एनडीआरएफ टीम से मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद कई तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गोताखोरों की मदद से यमुना में शव की तलाश कराई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें