फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रयागराज : पंचायत सदस्यों को साधने में जुटी बीजेपी, व्यूह रचना के लिए प्रयागराज पहुंचे लक्ष्मणाचार्य

Fri, 25 Jun 2021 04:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए राजनीतिक जोड़तोड़ शुरू हो गई है। जिले की पंचायत का मुखिया उसी दल का प्रत्याशी बनेगा, जिसके पास 43 सदस्यों का समर्थन रहेगा। भाजपा हो या फिर सपा, यह दोनों ही दल अभी इस आंकड़े से काफी दूर हैं। दो रोज पहले ही भाजपा ने डा. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद से ही पार्टी द्वारा  जिला पंचायत सदस्यों को साधने का हर संभव प्रयास शुरू कर दिया गया है।  इस बीच पार्टी के सामने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के कुछ समर्थकों को मनाना एक बड़ी चुनौती हो गई है।

विज्ञापन

prayagraj news : डॉ. वीके सिंह और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह। - फोटो : prayagraj
दरअसल सपा के मुकाबले भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी काफी बाद में घोषित किया। इसके पूर्व भाजपा में डा. वीके सिंह के अलावा निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह को भी संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। क्योंकि रेखा सिंह कई बार इस कुर्सी पर बैठ चुकी हैं, सो उन्हें वह तमाम दांवपेच मालूम है जो जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जरूरी है। चर्चा है कि उन्होंने भाजपा से इतर अन्य दलों के पंचायत सदस्यों से भी पूर्व में संपर्क कर अपने पाले में शामिल कर लिया।  इस बीच सपा प्रत्याशी मालती यादव ने भी कई निर्वाचित पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उनसे आश्वासन ले चुकी हैं, लेकिन दो दिन पहले भाजपा द्वारा डा. वीके सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से रेखा सिंह के खेमे में मायूसी छा गई।

prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ. वीके सिंह का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
हालांकि रेखा सिंह और उनके पति अशोक सिंह ने पार्टी द्वारा डा. वीके सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बात का डर है कि जो पंचायत सदस्य रेखा सिंह के संपर्क में थे, वह कहीं अब मालती यादव के पाले में न चले जाएं। हालांकि भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार यही कह रहे हैं कि डा. वीके सिंह ही जिला पंचायत के अगले अध्यक्ष होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय कहते हैं कि डा. वीके सिंह को 60 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन हासिल होगा। वैसे भी अब तक 45 जिला पंचायत सदस्यों ने  भाजपा को समर्थन देने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

prayagraj news : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया। - फोटो : prayagraj

चुनावी जंग की व्यूह रचना तैयार करने को प्रयागराज पहुंचे लक्ष्मण आचार्य 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के पूर्व चुनावी जंग की व्यूह रचना तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डा. वीके सिंह की मौजूदगी में उन्होंने सांसद, मेयर, विधायक और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी के आगामी 11 कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की संगठनात्मक समीक्षा की।  जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव के साथ सभी ब्लाकों में भाजपा के प्रमुख की जीत सुनिश्चित करने पर भी उनकी चर्चा हुई।

लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जीत तो भाजपा की तय है।  लोग केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की विकासवादी नीति से प्रभावित होकर  अपना समर्थन दे रहे है।  बैठक में यमुनापार जिला प्रभारी ओंकार केसरी, सांसद केसरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, विधायक प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेई, डा.अजय कुमार, नीलम करवरिया, राजमणि कोल, विभव नाथ भारती,  अवधेश गुप्ता, कमलेश कुमार, निर्मला पासवान, राघवेन्द्र मिश्र, प्रभाशंकर पान्डेय, अमरनाथ यादव, दिलीप कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

चार सेट में पर्चा भरेंगे वीके सिंह
भाजपा यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डा. वीके सिंह ने अपने नामांकन के लिए चार सेट में पर्चा खरीदा है। अब वह 26 जून को कोविड प्रोटोकाल के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें