फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिला जज और डीएम ने नैनी जेल का किया निरीक्षण, अतीक के पुत्र अली के बैरक की तलाशी

Fri, 31 Mar 2023 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय कारागार नैनी में पंद्रह दिनों के अंदर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दूसरी बार निरीक्षण किया गया शुक्रवार दोपहर को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, जिला जज संतोष राय अधिकारियों की टीम के साथ केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : नैनी सेंट्रल जेल का निरीक्षण करके बाहर निकलते जिला जज और जिलाधिकारी समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार नैनी में पंद्रह दिनों के अंदर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दूसरी बार निरीक्षण किया गया शुक्रवार दोपहर को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, जिला जज संतोष राय अधिकारियों की टीम के साथ केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बंदियों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की, इसपर उन्होंने नाराजगी जताते हुए गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली व उसके गुर्गों के बैरकों की सघन तलाशी ली गई साथ ही इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। बंदियों को उनके परिजनों से बातचीत के लिए नंबर बेरिफिकेशन में आ रही दिक्कतों को भी निस्तारित करने का निर्देश अधिकारियों ने दिया।

 

शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे अधिकारियों का काफीला जेल परिसर में पहुंचा। जेल में प्रवेश करते ही वह सीधे बैरक में पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। हाईसिक्योरिटी बैरक, हाईसिक्योरिटी सेल, अस्पताल, सर्किल पांच नई बैरक सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों में मौजूद बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जाना। जिस समय अधिकारी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे उस समय पाकशाला में भोजन तैयार किया जा रहा था।

विज्ञापन

बंदियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता की शिकायत पर वह पाकशाला पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान भोजन की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताते हुए उसमें सुधार करने का निर्देश दिया। करीब दो घंटे तक निरीक्षण के बाद लौटते समय अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी। अतीक के बेटे और उसके गुर्गों की हर गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्हें किसी भी कीमत पर एक दूसरे से मिलने न दिया जाए।

साथ ही उनसे मिलने आने वालों का ब्योरा भी रखा जाए। इस दौरान सीजेएम डीके गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी, एसीपी अजीत सिंह चौहान, इंस्पेक्टर बृजेश सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि भोजन की क्वालिटी व नंबर वेरिफिकेशन को लेकर बंदियों ने शिकायत की थी। जेल अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता में सुधार व नंबर वेरिफिकेशन के काम जल्द कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें