फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : अध्यक्ष पर नौ और मंत्री पद पर 13 ने ठोंका दावा

विज्ञापन
District Advocates Union Election: Nine claims on president and 13 on ministerial post - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 52 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। तीन दिनों के नामांकन में कुल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन के तीसरे दिन 52 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जिसमें अध्यक्ष पद पर गिरीश कुमार तिवारी, राकेश कुमार तिवारी व संतोष कुमार यादव, मंत्री पद पर आलोक शुक्ला, प्रमोद सिंह नीरज, दिनेश चंद्र पांडे, संजीव पांडे, दिनेश विक्रम देव मिश्र, ललित ओझा, रत्नेश कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध नारायण तिवारी, उमेश चंद्र वर्मा, विनोद कुमार पांडे, अनिल कुमार मिश्र , प्रभात कुमार श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश पांडे, राजेंद्र कुमार मिश्र, रामनिरंजन, सुधाकर द्विवेदी, दीपक कुमार त्रिपाठी, महेश प्रसाद यादव, सारिक इकबाल, संयुक्त मंत्री पद पर प्रभाकांत त्रिपाठी, रेवती रमण त्रिपाठी सोहगौरा, कृपा शंकर यादव, बाल गोविंद मिश्र, शामलो दत्त शुक्ल, देव दत्त मिश्र, आलोक कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष पद के पवन कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार पांडे, महेंद्र कुमार , दिनेश कुमार यादव, अमित कुमार तिवारी, लाइब्रेरियन पद पर बृजभान सिंह, संजय कुमार दुबे, संदीप मिश्र,ऑडिटर पद पर अंबरीश त्रिपाठी, त्रिभुवन नाथ पांडे, प्रिया तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रेम प्रकाश मिश्र, इंद्रजीत सिंह, निखिल कुमार, अजय कुमार यादव, दिनेश चंद तिवारी, राजीव कुमार गुप्ता, राजेश कुमार तिवारी, अजय विक्रम सिंह, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव , अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा नामांकन किया गया।
अधिवक्ता संघ के आठ पदाधिकारियों और 10 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कूल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 9, मंत्री पद पर 13, उपाध्यक्ष पद पर 24 , सयुंक्त मंत्री पद पर 14, कोषाध्यक्ष पद के लिए 11, लाइब्रेरियन पद के लिए 10 , ऑडिटर पद पर 5 तथा कार्यकारी सदस्य पद के 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह रहा। कई प्रत्याशियों ने बाजे गाजे के साथ नामांकन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें