फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज, 4879 अधिवक्ता डालेंगे वोट

विज्ञापन
District Advocates Association election today, 4879 advocates will cast their votes
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार को होगा। इसके लिए एल्डर्स कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय की ओर से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए कुल 20 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में 60 केबिन की व्यवस्था की गई है। मतदाता मतदान पर्ची पर अपने मत का प्रयोग कर वहां रखे बक्सों में डालेंगे। मतदान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
मतदान के बाद मतों की पेटियों को कलेक्ट्रेट की ट्रेजरी में रखा जाएगा। मतगणना 12 मई को संगम सभागार में होगी। सरकारी कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। अधिवक्ताओं को मतगणना से दूर रखा जाएगा। वरिष्ठ, दिव्यांग और बीमार अधिवक्ताओं के लिए वोटिंग की अलग व्यवस्था रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि 1131 आजीवन सदस्य पांच बूथों पर मतदान करेंगें। मतदाता जिला न्यायाधीश के पुराने कार्यालय के मुख्य द्वार से अंदर जाएंगे और वोटिंग के बाद सीजेएम द्वार की तरफ से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन

मतदान के लिए 120 अधिवक्ता लगाएं गए हैं। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को सीओपी नंबर वाला कार्ड या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साथ रखना होगा। मतदान के लिए अधिवक्ता ट्रेजरी ऑफिस के पास से वोट डालने के लिए पर्ची लेंगे। इसके बाद वोट डालने जाएंगे। पर्ची वितरण के लिए आठ टेबल बनाए गए हैं। बैठक से पूर्व पर्यवेक्षक रजिस्ट्रार अभिषेक श्रीवास्तव, एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने भी पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया। बताया कि शांति तरीके से चुनाव कराने के लिए तीन मजिस्ट्रेट, सीओ और जरूरत के मुताबिक पुलिस बल मौजूद रहेगा।
वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
चुनाव के दौरान लक्ष्मी टाकीज जगराम चौराहा और 84 खंभा से कोई वाहन अंदर नहीं प्रवेश करेगा। चुनाव की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य विनोद चंद दुबे, सीताराम सिंह, कृष्ण बिहारी तिवारी, धारा सिंह, राधारमण मिश्र, प्रमोद सिंह नीरज, विद्या भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें