फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जमीन के विवाद और धमकी से आहत युवक फंदे से लटका मिला

Sat, 27 Jun 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
झूंसी कोहना बस्ती निवासी मृतक कृष्णा की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के झूंसी कोहना की बस्ती में शुक्रवार सुबह 23 वर्षीय कृष्णा उर्फ लल्लू पुत्र रामसूरत फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि घर के सामने की जमीन पर दबंग पड़ोसी जबरन कब्जा कर रहे थे। इसी विवाद और धमकी से आहत होकर कृष्णा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजन कृष्णा को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झूंसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि दबंगों के खिलाफ बीते 22 जून को पुलिस से लिखित शिकायत भी की गई थी।
कृष्णा ने निर्माण कार्य का विरोध किया तो उसे धमकाया गया था। कृष्णा जीटी सड़क पर एक दुकान में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को कब्जेदारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन

झूंसी कोहना बस्ती निवासी शिवमूरत वर्मा और उनके पड़ोसियों के बीच करीब 65 वर्गगज जमीन को लेकर 14 साल से विवाद चल रहा है। यह मामला निचली अदालत में भी विचाराधीन था। 22 जून से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। शिवमूरत के भाई रामसूरत वर्मा ने निर्माण रुकवाने के लिए पुलिस से शिकायत की थी।
झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 2012 से अदालत में मुकदमा चल रहा था। अदालत ने कुछ समय पहले एक पक्ष के हक में फैसला सुनाया था। इसी आधार पर दूसरा पक्ष निर्माण कार्य करा रहा था। पुलिस ने पहले पक्ष से एसडीएम अदालत से स्थगन लाने को कहा था। लेखपाल और कानूनगो ने भी निर्माण करा रहे लोगों के हक में निर्णय दिया था। पुलिस अब युवक की खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

झूंसी कोहना बस्ती निवासी मृतक कृष्णा की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें