फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा में फर्जी कोर्सेज पर लगेगी लगाम

Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दूरस्थ शिक्षा के नाम पर फर्जी कोर्सेज संचालित करने पर अंकुश लगाने की एक और कवायद की गई है। यूजीसी ने मुक्त विश्वविद्यालयों और दूरस्थ शिक्षा देने वाले अन्य संस्थानों को इस तरह के सभी पाठ्यक्रमों तथा उनकी अनुमति की बाबत पूरा डिटेल वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। आयोग ने इसके लिए 14 बिंदुओं का फार्मेट भी तैयार किया है। जानकारी उसके अनुरूप देनी है।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की मान्यता को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। कुछ पाठ्यक्रम तो ऐसे हैं जिन्हें कई संस्थान नहीं मानते हैं। जबकि, कई अन्य उसे स्वीकृति देते हैं। दूरस्थ शिक्षा के नाम पर फर्जी कोर्सेज संचालित करने की शिकायत भी आम है। इस पर अंकुश लगाने के लिए यूजीसी ने पाठ्यक्रमों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। इसके अंतर्गत कोर्स, कार्यपरिषद या संस्थान की समितियों से अनुमति ली गई है या नहीं, मान्यता देने वाली संस्था का एप्रूवल लेटर, विद्यार्थियों की संख्या, कोर्स की अवधि, एकेडमिक कैलेंडर, परीक्षा केंद्रों की सूची आदि विवरण अपलोड करने होंगे। यह पूरी जानकारी 15 दिनों के भीतर संस्थान की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड करनी है।

यूजीसी में अनुवादक बनने का मौका
इलाहाबाद। हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए बेहतर मौका है। यूजीसी में अनुवादकों का नया पैनल बनाया जा रहा है। इसके लिए परास्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं। हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अनुवाद का अनुभव रखने वाले स्नातक युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विज्ञापन की तिथि 22 अगस्त से 15 दिन के भीतर आवेदन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें