रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
नैनी के मड़ौका गांव में मारे गए विकास कुमार उर्फ ननकऊ की हत्या सट्टेबाजी में हारी रकम चुकाने से बचने के लिए हुई थी। ननकऊ से पैसा हारे दो युवकों ने मिलकर उसकी हत्या की और फरार हो गए। बुधवार को दोनों के पकड़ में आने से मामले का खुलासा हो गया।
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ननकऊ सट्टेबाजी का शौकीन था। उसके साथ पश्चिम पट्टी नैनी निवासी विकास निषाद एवं झूंसी निवासी राहुल निषाद भी बालू का छोटा मोटा काम करने के साथ ही आपस में सट्टेबाजी खेलते थे। विकास निषाद ने पुलिस को बताया कि ननकऊ से वे दोनों काफी रकम हार गए थे।
ननकऊ उनसे हमेशा पैसा मांगकर परेशान करता था। इससे वह दोनों काफी तंग आ गए थे। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। विकास के मुताबिक 15 अप्रैल को उन्होंने ननकऊ को पैसा देने के बहाने गांव से बाहर बुलाया। तीनों ने शाम को साथ में शराब पी। ननकऊ को चालकी से काफी अधिक शराब पिला दी गई। जब ननकऊ नशे में झूमने लगा तब राहुल ने उसके पीछे से सिर पर हथौड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। उसके बाद शर्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई।
आरोपी ननकऊ का मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ननकऊ के मोबाइल की सीडीआर खंगाली तब मालूम चला कि राहुल से उसकी आखिरी बार बात हुई थी। इस पर स्वाट प्रभारी वृंदावन राय, धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में नैनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आज टीम को दोनों आरोपियों की लोकेशन मिल गई। पुलिस ने आरोपियों को चाका के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ननकऊ का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।