इफको की फूलपुर इकाई में मंगलवार को लेवल-3 ऑफ-साइट आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान औद्योगिक दुर्घटना की स्थिति में संयंत्र के भीतर एवं बाहर आपात प्रबंधन प्रणाली, प्रशासनिक समन्वय, राहत-बचाव व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा तैयारियों की प्रभावशीलता को परखा गया। नायब तहसीलदार आर.के. शुक्ला ने मुख्य घटना नियंत्रक का दायित्व संभाला। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज चन्द्र मोहन शर्मा, सहायक निदेशक कारखाना नवदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं
मॉक ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यहां महाप्रबंधक संजय भंडारी, डॉ. अनीता मिश्र, पीके पटेल, रत्नेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक अरुण कुमार, पीके वर्मा, डॉ. सत्य प्रकाश, आरपी यादव आदि रहे।