सहसों विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर के सांसद प्रवीण सिंह पटेल और विधायक दीपक पटेल दी
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल एवं फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पाैधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह, अरुण मिश्रा, प्रधान विजय लक्ष्मी चंदेल, आदित्य सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी अशोक कुमार गौतम आदि रहे।