मेजा के समेकित विद्यालय में पौधरोपण करते दिव्यांग छात्र-छात्राएं और स्कूल के शिक्षक। संवाद
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत समेकित विशेष (दिव्यांग) विद्यालय गेदुराही में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित दिव्यांग छात्र शिवम, दिव्यांश, श्रेयांश, अंजनी सहित कई छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम लगाए। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बड़ी समस्या बनी हुई है। बच्चों को कपड़े वाले थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दाैरान गगन, महेंद्र कुमार, सुभाष भारतीया, लालचन्द्र, अजय आदि उपस्थित रहे।