देहरादून से सुबह चलकर रात मेें पहुंच जाएंगे प्रयागराज
वहीं देहरादून से 04316 की रवानगी 18, 21, 24 जनवरी, 09, 16, 23 फरवरी की सुबह 8.10 बजे होगी। ट्रेन उसी दिन रात 11.50 बजे ट्रेन फाफामऊ पहुंच जाएगी। फाफामऊ से 04315 का संचालन 19, 22, 25 जनवरी, 10, 17 एवं 24 फरवरी की सुबह 6.30 बजे होगा जो रात 9.30 बजे देहरादून पहुंच जाएगी। दिल्ली से 04066 की रवानगी 10, 18, 22, 31 जनवरी, 08, 16, 27 फरवरी की रात 11.25 बजे होगी जो अगले दिन दोपहर 2.15 बजे फाफामऊ एवं यहां से 04065 की रवागनी रात 11.30 बजे 11, 19, 23 जनवरी, 01, 09, 17 एवं 28 फरवरी को होगी।
पटियाला होकर आएगी फिरोजपुर स्पेशल
अमृतसर से 04662 का संचालन 09, 19 जनवरी एवं 06 फरवरी की रात 8.10 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन शाम 7.00 बजे फाफामऊ आएगी। इसी तरह फाफामऊ से 04661 सुबह 6.30 बजे 11, 21 जनवरी एवं 08 फरवरी को चलकर अगले दिन सुबह 4.15 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। वहीं पंजाब के फिरोजपुर से 25 जनवरी को 04664 दोपहर 1.25 बजे चलकर फरीदकोट, पटियाला होते हुए अगले दिन सुबह 11.30 बजे फाफामऊ एवं वापसी में 04663 यहां से 26 जनवरी की शाम 7.30 बजे रवाना होगी जो अगले दिन शाम 4.45 बजे फिरोजपुर पहुंच जाएगी।