फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अब अकेले स्टेशन मास्टर पद के लिए होगी सीधी भर्ती, खत्म हुई दोहरी परीक्षा प्रणाली

Thu, 08 Oct 2026 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए दो चरणों वाली लिखित परीक्षा को समाप्त कर दिया है। अब एक ही लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद रिक्तियों के आठ गुना अभ्यर्थियों को साइको टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन में लिखित परीक्षा का 70 और साइको टेस्ट का 30 प्रतिशत भार रहेगा।

विज्ञापन
रेलवे भर्ती। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर पद की चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए इसे पहले से कहीं अधिक सरल और तेज बना दिया है। अब इस पद के लिए अलग से केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी और चयन के लिए अब दो के बजाय केवल एक ही लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

अब तक स्टेशन मास्टर की भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों यानी एनटीपीसी की संयुक्त प्रक्रिया के माध्यम से होती थी। इसमें अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित पहली परीक्षा (सीबीटी-1) देनी होती थी। सफल अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा (सीबीटी-2) से गुजरना पड़ता था।

विज्ञापन


दूसरे चरण के बाद चयनित अभ्यर्थियों का साइको यानी कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) लिया जाता था। इस वजह से इसमें काफी समय लग जाता था। अब रेलवे बोर्ड के स्थापना निदेशक (आरआरबी) चंद्र मोहियार बाथला की ओर से सभी जोनल रेलवे और आरआरबी को जारी नए आदेश के मुताबिक, अब इस लंबी प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत अब केवल एक ही ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सिंगल स्टेज सीबीटी) होगी। इसके आधार पर रिक्तियों के आठ गुना अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट यानी साइको टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय लिखित परीक्षा को 70 प्रतिशत और साइको टेस्ट को 30 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा।

इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल मानक के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और आयु सीमा 20 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को रिक्तियों का मांग पत्र तुरंत ओआईआरएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

परीक्षा का कुल स्वरूप और अंक विभाजन

कुल अंक : 100 अंक (समय : 120 मिनट / 2 घंटे)

बेसिक साइंस, गणित एवं डेटा विश्लेषण : 60 अंक (30 अंक बेसिक साइंस-मैथ्स और 30 अंक डेटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन)

लॉजिकल कैपेबिलिटी : 20 अंक (तर्कशक्ति, पहेलियां और अंग्रेजी भाषा का रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन)

मेंटल रीजनिंग : 20 अंक (एनालॉजी, सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग और सिटिंग अरेंजमेंट)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें