एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ओजोन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के तत्वावधान में साइंस क्लब की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक अंतर-महाविद्यालयीय पोस्टर प्रतियोगिता और "क्लोरोफ्लोरोका बर्न से वातावरण परिवर्तन तक शीर्षक पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन साइंस क्लब की चेयरपर्सन डॉ. शुभ्रा मालवीय ने किया। मुख्य वक्ता डाॅ . पुनीता पांडेय एसोसिएट प्रोफेसर, इनवायरमेंटल स्टडीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज रहीं। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया।
वक्ताओं ने ओजोन परत की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विभिन्न महाविद्यालयों सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, ईसीसी कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर का मूल्यांकन डाॅ. सिप्पी सिंह, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. आलोक मालवीय, डॉ. ऋचा टंडन ने किया। इसमें प्रथम पुरस्कार श्रेयांशी उमराव एमएससी जंतु विज्ञान, द्वितीय पुरस्कार श्रद्धा मिश्रा और शांजा हमीद, तृतीय पुरस्कार जाह्नवी गुप्ता और अंजली त्रिपाठी को मिला।
कार्यक्रम में स्वागत साइंस फैकल्टी की कोआर्डिनेटर डॉ. सिप्पी सिंह ने किया। संचालन छात्रा अदिति सूद एमएससी प्रथम वर्ष और धन्यवाद का ज्ञापन डॉ.सुमिता सहगल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अर्चना ज्योति, डॉ. प्रीती सिंह, डॉ. रहमान, डॉ. अचला, डॉ. शर्मिला, डॉ. प्रमिला, डॉ. अचला, दुर्गेश, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. रंजना, डॉ. बुशरा, डॉ. शिवम, डॉ. शबनम परवीन और डॉ. सरिता अग्रवाल मौजूद रहीं।