करनाईपुर। गमरहटा गांव में जर्जर पड़ा पंचायत भवन हादसे का खतरा। संवाद
- फोटो : Samvad
बहरिया क्षेत्र के गमरहटा गांव में करीब 25 वर्ष पुराना पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी कमजोर दीवारों और छत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के आसपास बच्चों के खेलने और ग्रामीणों की आवाजाही से खतरा बढ़ गया है।
नया सचिवालय बनने के बावजूद पुराने भवन को ध्वस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। भवन का ढांचा इतना कमजोर है कि कोई भी हिस्सा कभी भी ढह सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान संभव है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन की तत्काल जांच कराने और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने पर भी जोर दिया। ग्राम प्रधान सुखराज ने भी अधिकारियों से इस जर्जर भवन को जल्द ध्वस्त कराने की अपील की है।