फोटो कैप्शन: शिवराज पुर में जमीदोंज मकान।
ब्लॉक क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में मंगलवार रात जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान मालिक संतोष और बिहारी अपने परिवार के साथ खलिहान में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मकान गिरने से घर में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के दौरान घर के बाहर सो रहे उनके पिता लालचंद को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है।