फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान में वृद्धि के लिए बैंकों ने किया मंथन

विज्ञापन
digital payment
विज्ञापन
प्रयागराज। रविवार को तमाम बैंकों के शाखा प्रबंधकों की वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक हुई। इन बैठकों में तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इन बैठकों में शाखा प्रमुखों से फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं एवं विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही डिजिटल भुगतान में वृद्धि कैसे हो इस पर भी अफसरों ने अपनी राय दी।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के डीजीएम शशिकर दयाल और श्रीपद की अध्यक्षता में पत्रिका मार्ग स्थित बैंक इंपलाइज वेलफेयर ट्रस्ट में विचार सृजन हेतु शाखा स्तरीय परामर्श बैठक हुई। बैठक में सभी शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। इस दौरान बैंक के लिए रोडमैप तैयार करने की चर्चा हुई। पिछले पांच वर्ष के दौरान बैकिंग सेक्टर में क्या हुआ आगे क्या चुनौतियां हैं उस पर भी विचारों का आदान प्रदान हुआ। दरअसल सभी प्रमुख बैंकों की ओर से यह दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई है। इसी क्रम में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मंडल प्रमुख पुष्कर तराई के नेतृत्व में भी एक बैठक हुई। बैठक मेें शाखा प्रमुखों ने फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं एवं विकास की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ बैकिंग आवंटन, प्रदर्शन के आधार पर तुलनात्मक रैकिंग आदि के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। वहीं दूसरी ओर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भी शाखा प्रबंधकों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में बैकिंग के विभिन्न आयामों के साथ सामंजस्य स्थापित करने और बैंक की डिजिटल पहल को जन-जन तक पहुंचाने की विस्तृत चर्चा हुई। उधर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधकों ने भी भविष्य की रणनीति तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया। क्षेत्रीय प्रमुख दिवाकर पी सिंह के दिए नौ बिंदुओं को लेकर कार्पोरेट कार्यालय के प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में चर्चा हुई। बैठक में गिरीश कुमार, एचएल मीना, पीपी यादव, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें