फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकरणों के मुद्दे पर हाईकोर्ट बार को प्रयागराजवासियों का मिला साथ

विज्ञापन
Shiksha Adhikaran - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। शिक्षा सेवा अधिकरण पर रविवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को प्रयागराज वासियों का भी साथ मिल गया। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों ने बार एसोसिएशन के साथ कदम मिलाते हुए शिक्षा अधिकरण व जीएसटी अधिकरण प्रयागराज में ही स्थापित करने के मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। बार के साथ आए संगठनों ने लड़ाई को धार देने के लिए प्रयाग विकास मंच के गठन का निर्णय लने के साथ इस मसले पर 27 अगस्त, मंगलवार को प्रयागराज बंद रखने का एलान किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रयागराज की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए कमर कस ली। बार के साथ हुई बैठक में यहां के तमाम सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं को लखनऊ शिफ्ट करने के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजा गया, जिसमें शिक्षा व जीएसटी अधिकरण प्रयागराज में ही स्थापित करने की बात प्रमुखता से शामिल की गई है। इसके अलावा आवासीय, वाणिज्यिक संस्थाओं से गृहकर कम करने सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण पर रोक लगाने, लखनऊ शिफ्ट किए गए दफ्तरों को वापस लाने, नैनी औद्योगिक क्षेत्र का विकास, छात्रसंघ बहाली, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और एम्स-पीजीआई जैसी चिकित्सकीय संस्थाएं खोलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें