महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पहली बार श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल का अपडेट मिलेगा। श्रद्धालु अपनी बात सेकेंड में पुलिस अफसरों से लेकर पूरे महकमे तक पहुंचा पाएंगे।

विज्ञापन
इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के चार डिजिटल दरवाजे बनाए हैं, जिनके माध्यम से यह सबकुछ पल भर में किया जा सकेगा। बस लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। ऐसा करते ही वह तुरंत सुरक्षा तंत्र के साथ जुड़ जाएंगे।
महाकुंभ पुलिस ने चार क्यूआर कोड तैयार किए हैं, जिन्हें स्कैन करते ही श्रद्धालु सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ जुड़ जाएंगे। इनमें एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जैसे किसी ने एक्स वाले क्यूआर कोड को स्कैन किया तो वह तुरंत एक्स पर मेला पुलिस के पेज पर पहुंच जाएगा। यहां हर पल का अपडेट तो मिलेगा ही, साथ में मैसेज करके किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना दे सकेंगे। वरिष्ठ अधिकारी मैसेज पाते ही अलर्ट हो जाएंगे। एक्स की तरह ही यह सुविधा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब के साथ फेसबुक के लिए भी उपलब्ध रहेगी।