फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विवि में डिजिटल लिटरेसी, स्वालीनता की होगी पढ़ाई

Thu, 22 Jul 2021 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में दो नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय
  • प्रोफेसर सुशील प्रकाश गुप्ता की स्मृति में दिया जाएगा दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान 
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू लोगो - फोटो : UPRTOU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय नए सत्र से दो नए पाठ्यक्रम शुरू करेगा। साथ ही दीक्षांत समारोह में एक नए दानदाता स्वर्ण पदक को भी शामिल किया जाएगा। ये महत्वपूर्ण निर्णय मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कार्य परिषद की में लिए गए। 
विज्ञापन


कार्यपरिषद ने डिजिटल लिटरेसी पर जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया। यह जागरूकता कार्यक्रम प्रमोटिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के नाम से होगा। इसके साथ ही आरसीआई के सहयोग से स्वालीनता (आटिज्म) पर छह माह का प्रमाण पत्र कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। कार्यपरिषद की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षा विद्या शाखा के पूर्व निदेशक प्रोफेसर सुशील प्रकाश गुप्ता की स्मृति में दानदाता स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। यह स्वर्ण पदक प्रतिवर्ष दीक्षांत समारोह में शिक्षा विद्या शाखा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्रदान करने वाले शिक्षार्थी को दिया जाएगा। 

कार्यपरिषद ने पीएचडी कार्यक्रम के लिए विभिन्न विद्या शाखाओं के पीएचडी कोर्स वर्क से संबंधित अनुशंसा में क्रेडिट संरचना में एकरूपता के मद्देनजर पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया। कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय के यमुना परिसर के सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया। इसके लिए रिक्त भूखंड को पार्क के रूप में विकसित किए जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। 
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से ऑनलाइन काउंसलिंग का संचालन प्रारंभ हो गया है। इसकी विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है। पहले दिन काफी संख्या में विद्यार्थी इससे जुड़कर लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि  तीन अगस्त से प्रारंभ होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षार्थी भी अपनी समस्या का ऑनलाइन समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें