फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटल पहल, क्यूआर कोड से सीधे प्रशासन से जुड़ेंगे लोग

Fri, 02 Jan 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने एक डिजिटल पहल की है। इसके तहत मेला क्षेत्र में लगाए गए 15,500 विद्युत खंभों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिसके जरिये श्रद्धालु मेला सेवा एप के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
माघ मेला शुरू होने से पहले ही संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने एक डिजिटल पहल की है। इसके तहत मेला क्षेत्र में लगाए गए 15,500 विद्युत खंभों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं जिसके जरिये श्रद्धालु मेला सेवा एप के माध्यम से सीधे प्रशासन से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं के मोबाइल पर एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, जिसमें नाम, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड भरकर शिकायत दर्ज की जा सकेगी या आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। मेला अवधि में लाउडस्पीकरों के शोर के कारण फोन पर शिकायत करना कठिन होता है। ऐसे में यह डिजिटल व्यवस्था कंट्रोल रूम तक शिकायत पहुंचाने में सहायक होगी। इससे त्वरित निस्तारण भी संभव हो सकेगा।

क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालु अपनी सटीक लोकेशन प्रशासन के साथ साझा कर सकेंगे। प्रत्येक विद्युत खंभे पर संबंधित सड़क का नाम, सेक्टर का नाम और गूगल कोड (जी-कोड) अंकित किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को हर समय अपनी स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। हर 25 मीटर के अंतराल पर लगे इन खंभों से नजदीकी अस्पताल, पुलिस चौकी, स्नान घाट, पार्किंग और जन-आश्रय स्थलों की सटीक जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र का विस्तृत डिजिटल नक्शा भी उपलब्ध होगा। यदि कोई परिचित या संबंधी बिछड़ जाता है तो नजदीकी विद्युत खंभे पर अंकित गूगल कोड के माध्यम से गूगल मैप पर उसकी लोकेशन आसानी से खोजी जा सकेगी। पार्किंग के समय खंभे का जी-कोड नोट कर लेने से लौटते समय वाहन तक पहुंचना भी आसान होगा।

प्रशासन का कहना है कि सभी खंभों की यूनिक नंबरिंग की गई है जिससे केवल खंभा नंबर बताने पर भी कंट्रोल रूम तत्काल सही लोकेशन ट्रेस कर सकेगा। इसके अतिरिक्त मेला हेल्पलाइन नंबर 1920 को भी और अधिक व्यापक रूप में पुनः संचालित किया गया है। इसके माध्यम से श्रद्धालु सीधे कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मेला प्रशासन का मानना है कि यह डिजिटल व्यवस्था माघ मेले को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु अनुकूल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें