पिछले दिनों ही मुख्यालय से प्रयागराज रीजन को 603 ईटीएम दिए जाने का आवंटन किया गया था। अब यह मशीन प्रयागराज पहुंच गई हैं। अगले कुछ दिनों से बसों में परिचालक इसी मशीन का इस्तेमाल कर टिकट देंगे।
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों में अब यात्रियों को कैशलेस टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय से परिवहन निगम को 603 टच स्क्रीन ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) शुक्रवार को प्राप्त हो गई है। मुख्यालय से ईटीएम प्राप्त होने के बाद यहां उसमें किराया और मार्ग अपलोडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल पिछले दिनों ही मुख्यालय से प्रयागराज रीजन को 603 ईटीएम दिए जाने का आवंटन किया गया था। अब यह मशीन प्रयागराज पहुंच गई हैं। अगले कुछ दिनों से बसों में परिचालक इसी मशीन का इस्तेमाल कर टिकट देंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि फुटकर रुपये न होने से परिचालक के साथ यात्रियों की होने आए होने वाली किचकिच में काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ईटीएम से सभी तरह के डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गूगल पे, फोन पे, भीम एप आदि के जरिए डिजिटल भुगतान यात्री कर सकेंगे। प्रयागराज रीजन के परिचालकों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ईटीएम मिलने के बाद उसमें किराया और रूट अपलोडिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद ईटीएम परिचालकों को सौंप दी जाएगी।