फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती : यूपी में नहीं मिली नौकरी तो शिक्षक बनने चल दिए बिहार, CTET क्वालीफाई भी कतार में

Sun, 09 Jul 2023 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिहार में प्राथमिक शिक्षक 79943 पदों, माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 32916 पदों एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 57602 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए शिक्षक भर्ती में शामिल होने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने बिहार का रुख कर लिया है। वहां एक लाख 70 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती होने जा रही है, जिसके लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) क्वालीफाई कर चुके यूपी के अभ्यर्थी भी कतार में हैं। बड़ी संख्या में यूपी के अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के आवेदन कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

विज्ञापन


बिहार में प्राथमिक शिक्षक 79943 पदों, माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 32916 पदों एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के 57602 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। पहले बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए शिक्षक भर्ती में शामिल होने पर रोक लगाई थी, लेकिन बाद में अन्य राज्यों के सीटीईटी क्वालीफाई अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने की अनुमति दे दी गई।

यूपी में शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सबसे अधिक संख्या प्रयागराज में है। प्रदेश में पांच वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में भर्ती नहीं हुई है। वहीं, टीजीटी-पीजीटी की आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए एक साल होने वाले हैं और अब तक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में प्रयागराज में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे सीटीईटी क्वालीफाई अभ्यर्थियाें के लिए नए रास्ते खुले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें