नहाने के कुछ देर बाद हुई मौत
प्रीतमनगर निवासी 70 वर्षीय शकुंतला देवी ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। रविवार की सुबह वह नहाने के दौरान अचेत होकर गिर गईं। उन्हें छावनी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के दौरान ब्रेन हेमरेज पाया गया। दिमाग में अधिक खून बहने के कारण कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
इन बातों का रखें ध्यान
1- शरीर को गर्म रखें।
2- त्वचा का ध्यान रखें।
3- हाइड्रेटेड रहें।
4- दवाएं समय पर लें।
5- शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
6- नियमित जांच कराएं।
7- धूम्रपान से बचें।
8- सूर्य निकलने पर नहाएं।
7- अधिक गर्म व अधिक ठंडे पानी को तुरंत सिर पर न डालें, पहले पैर पर पानी डालें, फिर कुछ देर बाद शरीर व सिर पर पानी डालें।
इसलिए होता है ब्रेन हेमरेज का खतरा
सर्दियों में बीपी (उच्च रक्तचाप) और शुगर (मधुमेह) के मरीजों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और मस्तिष्क में रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह के मरीजों में जटिलताएं अधिक होती हैं। रक्त का गाढ़ा होना भी इसका एक कारण है।
इन दिनों मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इसकी वजह से ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बीपी व डायबिटीज के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मरीजों को चाहिए कि वह अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें। इसके अलावा दिन निकलने के बाद ही स्नान करें। - डॉ. एसके पांडेय, निदेशक, छावनी सामान्य अस्पताल