चित्र परिचय------- सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ते प्रभु राम ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा)
जसरा बाजार में रामलीला के धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद को देखने भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने देर रात तक श्रद्धा और भक्ति भाव से मंचन का आनंद लिया। पुरानी बाजार रामलीला नाट्य समिति तथा ईश्वर दीन छेदीलाल धार्मिक प्रतिष्ठान ने भव्य मंचन किया।
सीता स्वयंवर में भगवान राम ने विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष उठाया। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण संवाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। परशुराम का शृंगार भी लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। इस मौके पर
इस अवसर पर रतन केसरवानी, अंकुर, घनश्याम कोटार्य, प्रमोद कुमार बबलू, राम अभिलाष वर्मा, विजय, आशीष सोनकर और विपिन यादव आदि रहे।