फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील दीप संग जलाया एक दीप प्रेम का

Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा को तथागत बुद्ध की जयंती श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन

अनेक संस्थाओं की ओर से विविधतापूर्ण कार्यक्रमों में बुद्ध को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सभी ने एक स्वर में कहा, बुद्ध के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है।

सम्राट अशोक फाउंडेशन की ओर से सुमित्रानंदन पंत पार्क में बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पंचशील दीप जलाकर उन्हें नमन किया गया। जुटे वक्ताओं ने कहा, तथागत बुद्ध का संदेश और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सभी ने मैत्री, प्रेम, भाईचारा का संदेश बांटा। जुटे जनों ने प्रेम के नाम एक दीप जलाया।
विज्ञापन

राकेश कुशवाहा की अध्यक्षता और मंजू मौर्या के संयोजन में हुए कार्यक्रम में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ज्ञान प्रकाश मौर्य, राज्य विधि अधिकारी राजकुमार, अजीत प्रताप, लक्ष्मण प्रसाद, ममता मौर्या, प्रीतम सिंह, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे। वहीं हेला समाज कल्याण समिति की ओर से गढ़ीकलां, लीडर रोड स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय/समाज भवन में बुद्ध जयंती मनाई गई। भीम ब्रिगेड की ओर से मेहंदौरी स्थित लार्ड बुद्धा पार्क में हुए कार्यक्रम में नशा से दूर रहने का संकल्प लिया गया। लालमन पैरियार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में श्याम किशोर, सुरेंद्र कुमार, पप्पू, मनोज, सोनू, रितुराज, प्रदीप, प्रमोद, बब्बन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक
इलाहाबाद। अपना दल की ओर से टैगोर टाउन में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा, बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है। बुद्ध की मानववादी, वैज्ञानिक सोच की विचारधारा को जन जन तक प्रसारित करने और अंधविश्वासों से दूर रहने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। चंद्रबली सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कल्पना श्रीवास्तव, योगेश पटेल, सचिन श्रीवास्तव, बहादुर राम, संतलाल, इंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें