फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबेबरात आज, रोशन होंगी पुरखों की कब्रें

Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे रजब की चौदहवीं शब पर बृहस्पतिवार को शबेबरात के मौके पर पुरखों की कब्रों पर चरागां किया जाएगा। फातिहा पढ़ने के साथ ही दुआ भी मांगी जाएगी। इसके मद्देनजर बुधवार को पूरे दिन कब्रिस्तानों में साफ-सफाई और कब्रों पर मिट्टी चढ़ाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने तमाम मुसलमानों से कहा है कि वे पूरी रात इबादत में गुजारें। वे आतिशबाजी, पटाखों से दूर रहें।  कब्रिस्तान करीब है तो पैदल जाएं, वरना गाड़ियों से जाएं तो गाड़ियां इस तरह खड़ी करें कि किसी को दिक्कत न हो। जुमा को रोजा रखें। वहीं उन्होंने प्रशासन से कब्रिस्तानों में साफ-सफाई के साथ वहां बिजली, पानी, सुरक्षा आदि का इंतजाम कराने की मांग की है।

इसी तरह मौलाना सैयद हसन रजा ने कहा है कि इबादत में पूरी रात गुजारें। यह गुनाहों से दूर रहने वाली शब है। कब्रिस्तान में चरागां करना सुन्नत है। वहीं सपा के महानगर मीडिया प्रभारी सैयद मुहम्मद अस्करी ने कब्रिस्तानों के पास साफ-सफाई का इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


जश्ने इंतेजार की महफिल आज
इमामे अस्र की ओर से दरियाबाद स्थित इमामबाड़ा हुसैन अली में बृहस्पतिवार को रात नौ बजे से जश्ने इंतेजार की महफिल होगी। इसे इमाम जुमा मौलाना सैयद हसन रजा खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें