फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी : तुलसी के आंगन में सजेगा विवाह का मंडप, शालिग्राम संग लेंगी सात फेरे

Wed, 18 Nov 2026 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार महीने की प्रतीक्षा के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों की रौनक लौटने वाली है। देवोत्थान एकादशी पर 20 नवंबर को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने की प्रतीक्षा के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों की रौनक लौटने वाली है। देवोत्थान एकादशी पर 20 नवंबर को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. विजय मिश्र के अनुसार, इस बार तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 5:25 बजे से 7:40 बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर में 11:42 बजे से 12:30 बजे तक भी पूजन किया जा सकता है। कार्तिक महीने में भगवान विष्णु का तुलसी दल से पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है।

तुलसी विवाह से मिलेगा कन्यादान के समान पुण्य

ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय के अनुसार धर्मशास्त्रों में देवोत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह कराने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन विधि-विधान से तुलसी पूजन और भगवान शालिग्राम के साथ विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है। मान्यता है कि भगवान की कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन


जलंधर की पत्नी वृंदा से जुड़ी है तुलसी विवाह की कथा

पं. विजय मिश्र ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, जलंधर की पत्नी वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थीं। किंतु उसके पति के अत्याचार के कारण भगवान विष्णु ने वृंदा का सतीत्व भंग किया, जिसके बाद जलंधर की मृत्यु हो गई। इससे दुखी वृंदा ने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दिया। भगवान विष्णु ने शालिग्राम के रूप में प्रकट होकर वृंदा को तुलसी के रूप में जन्म लेने का वरदान दिया और उनसे विवाह करने का वचन दिया। इसी मान्यता के आधार पर हर साल देवोत्थान एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है।

भगवान विष्णु के योगनिद्रा त्यागने के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय के अनुसार, धर्मशास्त्रों में सभी शुभ और मांगलिक कार्य भगवान विष्णु की जागृत अवस्था में संपन्न करने का विधान है। संसार के पालनहार श्रीहरि विष्णु को साक्षी मानकर विवाह आदि मांगलिक कार्यों का संकल्प लिया जाता है। देवोत्थान एकादशी के बाद पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त देखकर विवाह, उपनयन संस्कार समेत अन्य मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं। भगवान विष्णु के योगनिद्रा त्यागने के साथ ही सहालग का मौसम प्रारंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें