फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति लगातार पड़ने से उमड़े श्रद्धालु, बारिश ने भी ली परीक्षा

Mon, 13 Jan 2025 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ स्नान के लिए रविवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पौष पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व लगातार तिथियों पर पड़ने से स्नानार्थियों की ज्यादा भीड़ आई। बारिश का भी उन पर बहुत असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
महाकुंभ में आस्था की डुबकी... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ स्नान के लिए रविवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पौष पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व लगातार तिथियों पर पड़ने से स्नानार्थियों की ज्यादा भीड़ आई। बारिश का भी उन पर बहुत असर नहीं दिखा। स्नानार्थियों के आने का क्रम लगातार जारी है। ऐसे में सोमवार व मंगलवार को और भीड़ आने की उम्मीद है।

पौष पूर्णिमा के साथ महाकुंभ सोमवार को शुरू होगा लेकिन स्नानार्थियों एवं कल्पवासियों के आने का सिलसिला रविवार को ही शुरू हो गया। मेला क्षेत्र में हर तरफ सिर और हाथ में अपना सामान लिए ही लोग दिख रहे थे।

वाहनाें का प्रवेश रोक दिया गया था। ऐसे में लोग पैदल चले आ रहे थे। शाम के समय तो काली एवं त्रिवेणी मार्ग, अखाड़ा मार्ग समेत कई क्षेत्रों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। स्थिति यह रही कि पौष पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले सुबह के समय ही संगम नोज स्नानार्थियों से भर गया था। स्नान के बाद अपना कपड़ा रखने वाला स्थान भी लोगों को ढूंढ़ना पड़ रहा था।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र तथा संगम पर आने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी जारी थी। ऐसे में आने वाले दो दिनों में और भीड़ की उम्मीद है। पौष पूर्णिमा के साथ सोमवार को कल्पवास भी शुरू हो जाएगा। इस बार 10 लाख से अधिक कल्पवासियों के आने की उम्मीद है। ज्यादातर कल्पवासी रविवार तक अपने-अपने शिविरों में पहुंच भी गए थे।

विज्ञापन

पांच से आठ किमी तक चलना पड़ा पैदल

प्रयागराज। प्रशासन का दावा था कि स्नानार्थियों को अधिकतम पांच किमी पैदल चलना होगा लेकिन यह दावा महाकुंभ शुरू होने से पहले ही धाराशायी हो गया। जंक्शन से लोगों को पैदल आना पड़ा। मेला क्षेत्र में तो लोग कई किमी तक भटकते रहे। मेला क्षेत्र में ई-रिक्शा एवं ई-ऑटो का आवागमन भी रोक दिया गया था। एक-दो ई-रिक्शा ही दिख रहे थे।

ऐसे में लोगों को मेला क्षेत्र में काफी भटकना पड़ा। झूंसी की तरफ शंकराचार्य मार्ग पर अहमदाबाद से आए मोहित गोखले का कहना था कि वह पत्नी के साथ आए हैं। ऑटो वाले ने बालसन चौराहे पर ही उतार दिया। रीवा से आईं दुर्गा देवी, पूर्णिमा का कहना था कि स्टेशन से ही पैदल आना पड़ा। कोई साधन नहीं मिला। इन दोनों लोगों को सेक्टर 21 में जाना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें