फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : झालर बाजार में देसी तड़का, खूब हो रही खरीदारी, स्वदेशी झालकों की बढ़ी डिमांड

Sat, 18 Oct 2025 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिवाली के मौके पर प्रयागराज के झालर बाजार में इस बार मेड इन इंडिया की धूम मची हुई है। शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मार्केट शाहगंज में झालर खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आने वाले अधिकांश लोग स्वदेशी झालर के बारे पूछताछ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वदेशी झालर बनी है लोगों की पहली पसंद । संवाद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर प्रयागराज के झालर बाजार में इस बार मेड इन इंडिया की धूम मची हुई है। शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक मार्केट शाहगंज में झालर खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में आने वाले अधिकांश लोग स्वदेशी झालर के बारे पूछताछ भी कर रहे हैं। रंग बिरंगी लाइटों वाली गुजगरी झालर आकर्षण का केंद्र भी बनी हुई है। प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक पटाखा भी आया है। मोबाइल चार्जर से चार्ज होने वाला यह पटाखा भी खूब बिक रहा है।

विज्ञापन


चौक, कटरा समेत तमाम मोहल्लों में सजी दुकानों में झालर की काफी वैरायटी मिल रही है। शाहगंज सर्वसमाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया कि तकरीबन 800 दुकान वाले शाहगंज बाजार की अधिकांश दुकानों पर घर को रोशन करने वाले तमाम उत्पाद मौजूद हैं। लोग इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजार में 50 मीटर लंबी होलो मॉडल जिसे कलर फुल झालर भी कहा जाता है उसकी बिक्री ज्यादा हो रही है।

कारोबारी अजय अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा पिंचू झालर, रोप लाइट, झरना, वाटर फॉल नाम की झालर भी ग्राहकों द्वारा पसंद की जा रही है। इसके अलावा, स्टार शेप, दीया शेप वाली लाइटों की भी जबर्दस्त डिमांड है।
विज्ञापन


बाजार में स्वदेशी झालरों की भरमार है। लोग इसे खरीद भी रहे हैं। हालांकि शाहगंज बाजार में जाम लगने से लोगाें को आवागमन में दिक्कत हो रही है। -अनिमेष अग्रवाल

बाजार में रंग-बिरंगी झालरों से लेकर बिजली के दीये, स्टैंड पर लगे दीपक, इलेक्ट्रिक कैंडल और बार-बार रंग बदलने वाले बल्ब आकर्षण का केंद्र हैं। -संजय सोमानी

इलेक्ट्रिक पटाखा लोगों को पसंद आ रहा है। गुजराती झालर का भी खासा क्रेज है। दिवाली के मौके पर रंग बिरंगी लाइट का बाजार अच्छा जा रहा है। -सुमित जायसवाल

विज्ञापन

स्टैंड पर लगे दीपक, इलेक्ट्रिक कैंडल और रंग बदलने वाले बल्ब आकर्षण के केंद्र हैं। लचीली नियॉन लाइट भी लोग पसंद कर रहे हैं। -राजेश जायसवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें