फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : फिरोज तुम कब आओगे ! कुत्ते को घर पहुंचाने पर मालकिन देंगी पांच हजार का इनाम

Fri, 23 Dec 2022 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आठ साल का फिरोज नाम का कुत्ता 21 दिसंबर को सुबह सात बजे शिवपुरी कालोनी, गोविंदपुरी से गायब हो गया है। देशी नस्ल के इस कुत्ते के लिए परिजन इनाम भी रखे हैं। कुत्ते को बताने वाले व्यक्ति को पांच हजार की इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
कुत्ते के गायब होने के संबंध में शहर में लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल का फिरोज नाम का कुत्ता 21 दिसंबर को सुबह सात बजे शिवपुरी कालोनी, गोविंदपुरी से गायब हो गया है। देशी नस्ल के इस कुत्ते के लिए परिजन इनाम भी रखे हैं। कुत्ते को बताने वाले व्यक्ति को पांच हजार की इनाम राशि दी जाएगी। इसके लिए दिवारों पर पोस्टर लगाए हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी चल रहा है। फिरोज की देखभाल करने वाली सौम्या बताती हैं कि आठ साल से यह घर के सदस्य की तरह था।

विज्ञापन



भले ही फिरोज की नस्ल देशी हो लेकिन इसकी देखभाल में हमने कोई कमी नहीं रखी है। फिरोज सुबह गेट खुला होने पर घर से निकल गया बहुत देर तक जब वापस नहीं आया तो सभी मिलकर खोजने लगे। बहुत खोजने के बाद भी जब नहीं मिला तो इसके लिए पोस्टर लगवा दिया। यह सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवपुरी कालोनी में देखा गया था। इंसान का पशु से प्रेम का यह अपने आप में एक नायाब उदाहरण है, जिसके लिए इनाम की राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें