डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार सुबह तेज बहादुर सप्रू जिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों से मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे मेंं जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सफाई करने वाली एजेंसी का एक दिन का भुगतान रोकने का आदेश दिया।

विज्ञापन
उन्होंने ट्रामा सेंटर में वार्डों का निरीक्षण किया और वहां पर भर्ती मरीजों स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक सहित अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बाहर की कोई भी दवा नहीं लिखेंगे। सभी दवाओं की अस्पताल में ही व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. शारदा चौधरी और सीएमओ डॉ. आशु पांडेय मौजूद रहे।