फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीपुर गांव में रात गुजारेंगे डिप्टी सीएम केशव

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कंधईपुर मधुपुर में चौपाल एवं रात्रि प्रवास करने के बाद अब इस शृंखला को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे बढ़ाने जा रहे हैं। शनिवार 28 अप्रैल की रात डिप्टी सीएम गंगापार के कौड़िहार ब्लॉक स्थित ग्राम पियरी बिजलीपुर में रात्रि प्रवास करेंगे। यहां वे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। इस रात्रि प्रवास के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी ऐसा कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। जबकि डिप्टी  सीएम केशव के आने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार की ओर से इन दिनों ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के बहाने राज्य सरकार दलित एजेंडे को धार देने के साथ आम लोगों से जुड़ने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत दलित बाहुल्य गांवों में चौपाल लगाने के साथ मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों को संबंधित गांवों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। सोमवार 23 अप्रैल को इसकी शुरूआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने प्रतापगढ़ जिले के कंधईपुर मधुपर गांव में चौपाल लगाने के साथ वहां रात्रि प्रवास किया था। इस दौरान गांव के ही दलित परिवार दयाराम सरोज के घर उन्होंने भोजन किया। अब इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 28 अप्रैल को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। यहां सुबह  एनसीजेडसीसी में हेल्थ एंड वेलनेस सबमिट एंड एवार्ड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम को शृंगवेरपुर में गंगा आरती में शिरकत करने के बाद कौड़िहार ब्लॉक के पियरी बिजलीपुर पहुंच जाएंगे। इस दलित बहुल गांव में ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे। वहां एक दलित परिवार के घर उनके भोजन करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद गांव में ही वे रात्रि प्रवास कर 29 अप्रैल की सुबह इलाहाबाद आ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें