विशेष जनसंपर्क अभियान में डिप्टी सीएम ने की शिरकत
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभ्रांत लोगों से उनके आवास जाकर संवाद स्थापित किया। डिप्टी सीएम मुट्ठीगंज स्थित पार्षद नीरज गुप्ता के आवास पर उन्होंने लोगों से भेंट कर संवाद किया। डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता के एलनगंज, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय ओम के बंधा रोड व संजय शुक्ला के सलोरी स्थित आवास गए। इसके बाद डिप्टी सीएम फाफामऊ स्थित विनीता अस्पताल सभागार पहुंचे जहां शिवकुटी मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए उनसे 2027 के लिए पूरी सजगता से तैयार रहने को कहा।
एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा पदाधिकारी एवं नेताओं ने स्वागत किया। यहां पार्टी नेताओं ने डिप्टी सीएम को बुके भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।