फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शराब की दुकानों के बाहर लगी भीड़ तो सस्पेंड होगा लाइसेंस

Sat, 20 Jun 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शराब की दुकानों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ व जाम की स्थिति की शिकायत बार-बार प्राप्त होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड करने के दिए निर्देश हैं।
विज्ञापन
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब की दुकानों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ व जाम की स्थिति की शिकायत बार-बार प्राप्त होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड करने के दिए निर्देश हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शराब की दुकान के सामने अत्यधिक भीड़ होने और दुकान के समीप खुले में बाइक या चार पहिया वाहन में बैठकर अवैध रूप से शराब का सेवन किए जाने की शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी दुकानों को चेतावनी जारी करें और सुधार न हो तो संबंधित दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दें। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करने और लोग सड़क व खुले में ड्रिंक न करें, इस पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस विभाग को गाड़ियों में लगी काली फिल्म को हटाए जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डीएम ने नगर क्षेत्र में जाम के मद्देनजर शहर को जाम से मुक्त किए जाने के लिए चिह्नित किए गए 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया में ही बस व ट्रक की पार्किंग कराए जाने के लिए कहा। साथ ही पुलिस, संभागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना नंबर की ट्रकों व गाड़ियों एवं अपंजीकृत वाहनों पर कार्रवाई तेज करने हुए सघन प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ताशकंद मार्ग पर 23 जून से पहले बंद होंगे कट

डीएम ने ताशकंद मार्ग पर कटों को बंद कराते हुए 23 जून तक अवगत कराए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने एनएचएआई व एनएच को मार्गों पर भारी क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने व आपात स्थिति में पुलिस विभाग को क्रेन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

विद्यावाहिनी बस अड्डे पास लगेंगे मोबाइल टॉयलेट

सिविल लाइंस से विद्या वाहिनी शिफ्ट किए गए बस अड्डे में पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। साथ ही बसों को सड़क पर खड़ा कर दिए जाने से वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विद्या वाहिनी बस अड्डे के पास बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ी किए जाने और वहां पर मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर निलंबित होगा लाइसेंस

जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर संबंधित का चालान करने और ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही किए जाने के लिए कहा। निर्देश दिए कि यदि किसी चालक की ओर से बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें