फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, छात्रा समेत पांच छात्रों पर परेशान करने की एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : शहर के जार्जटाउन में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसके पिता फतेहपुर में होमगार्ड हैं। पिता ने साथ में कोचिंग पढ़ने वाली एक लड़की समेत पांच छात्रों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
अभिषेक प्रताप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जार्जटाउन में प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसके पिता फतेहपुर में होमगार्ड हैं। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए साथ में कोचिंग पढ़ने वाली एक छात्रा समेत छह छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले विनोद कुमार गिरि का पुत्र अभिषेक प्रताप (17) का शव शनिवार को जार्जटाउन स्थित उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन भी पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटे के साथ में कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की से बेटे की दोस्ती थी। बाद वह में लड़की ब्लैकमेल करने लगी और मुकदमे में फंसाने के लिए धमकी दे रही थी। इसके चलते अभिषेक काफी अवसाद में था। छात्रा समेत साथ में कोचिंग पढ़ने वाले छह छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें